Computer के Input और Output Devices की पूरी जानकारी.
कंप्यूटर क्या है? (computer ki jankari)
जैसा कि आप जानते हैं, कंप्यूटर एक डेटा प्रोसेसिंग मशीन है। जिसमें किसी भी कार्य को करने के लिए उपयोगकर्ता के निर्देशों की जरूरत पड़ती है। हमारे सभी कच्चे तथ्यों (Raw data) के आधार पर हमें उपयोगी जानकारी देता है लेकिन हम कंप्यूटर को डेटा और निर्देश कैसे दे रहे हैं? और सही जानकारी कैसे प्राप्त कर रहे हैं यह सभी computer device पर डिपेंड होता है, जो दो भागों में बंटा है। इनपुट और आउटपुट डिवाइस। इन सभी चीजों को करने के लिए इन अलग अलग तरह के इनपुट और आउटपुट डिवाइस को कंप्यूटर से जोड़ा जा सकता है।
Input device की परिभाषा।
अगर आसान भाषा में समझा जाए तो इनपुट डिवाइस एक ऐसा डिवाइस हैं जो कंप्यूटर को डेटा और निर्देश देता है। उसे इनपुट डिवाइस कहते हैं, जैसे जब हम कीबोर्ड और माउस को जोड़ते हैं तो यह उपयोगकर्ता से निर्देश स्वीकार करता है और कंप्यूटर में मशीनरी भाषा में इनपुट करता है। विभिन्न तरह की इनपुट डिवाइस को कंप्यूटर के साथ जोड़ सकते हैं।
Input devises के examples
जैसे कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर, लाइट पेन etc
1. कीबोर्ड
क्या आप जानते हैं कि कीबोर्ड को 134 साल पहले क्रिस्टोफर एल शोल्स द्वारा खोजा गया था। सबसे ज्यादा यूज़ करने वाला इनको डिवाइस है। इसमें 104 बटन होते हैं। इसको Keys बोलते हैं यह कंप्यूटर में डेटा Enter करने के काम आता है। यह कंप्यूटर को डायरेक्ट निर्देश देता है।
2. माउस
यह भी एक सबसे ज्यादा उपयोग मे आने वाले इनपुट डिवाइस है यह प्वाइंट और क्लिक पर काम करता है। इसके नीचे एक pad रखा जाता है जिसपर हम माउस को घुमाते हैं। और कंप्यूटर में दिशा निर्देश देते हैं। mouse के नीचे हल्का सा लाईट चलता है जो स्क्रीन पर गति देने के काम में आता है।
जैसा कि हम जानते हैं कि माउस एक विंडो बेस्ड प्रोग्राम है इस पर हम प्वाइंटर और बटन पर क्लिक करके अपने दिशा निर्देश को दे सकते हैं। किसी भी निर्देश को देने के लिए प्वाइंटर की हेल्प से और माउस के एक बटन पर click करके हमारा काम हो जाता है।
आजकल माउस में दोनों button के बीच में एक wheel भी आता है जिस पर हम चारों अंगुलिया रखकर डॉक्यूमेंट में ऊपर नीचे scroll कर सकते हैं और बहुत ही आसानी से काम हो जाता है यह हमारी सुविधा के लिए बनाया गया है।
माउस के नीचे जो लाल लाइट जलती है वह माउस की गति को ट्रैक करती है जहां जहां हम कंप्यूटर की स्क्रीन पर माउस को पॉइंट करते हैं।
आजकल cordless माउस काफी पॉपुलर हो रहा है क्योंकि इसमें कोई वायर कनेक्ट नहीं किया जाता यह ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी में काम करता है यह डाटा को एयर के थ्रू भेजता है प्रायः यह कंप्यूटर का यूएसबी पोर्ट प्लग किया जाता है।
3. Joystick & Gamepad
जॉय स्टिक एंड गेमपैड यह भी एक इनपुट डिवाइसेज है जो कंप्यूटर की स्क्रीन पर object की गति को कंट्रोल करने के काम में आता है यह भी pointer पर काम करता है यह भी एक माउस की तरह ही होता है लेकिन mostly इसका उपयोग हम गेम खेलने के लिए करते हैं।
जॉय स्टिक में ऊपर लंबा stick की तरह होता है और नीचे ट्रैकबॉल होता है हम गेम खेलते समय स्टिक को move कर लेते हैं जिससे हमें गेम में सारे मूवमेंट को easily हैंडल कर लेते हैं।
गेम pad एक तरह का गेम कंट्रोलर होता है जो हम अपने दोनों हाथों से कंट्रोल करके रखते हैं खासकर अपने thumb का ज्यादा यूज करते हैं बटन पर क्लिक करने के लिए, आसानी से हमारे दोनों हाथों में हैंडल हो जाता है इसे हम कंट्रोलर pad भी बोलते हैं।
4. Light pen
लाइट पेन यह भी एक पॉइंट डिवाइस है यह पेन की तरह दिखता हैं। इसे हम डायरेक्ट कंप्यूटर के स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट पर पॉइंट करते हैं। यह मॉनिटर के स्क्रीन पर डायरेक्ट drawing कर सकते हैं।
5. Scanner
हम कंप्यूटर में फोटो डायग्राम सभी तरह के इमेजेस को सेव करके रख सकते हैं scanner की मदद से। स्कैनर सभी इमेजेस को पढ़ लेता है और उसे कंप्यूटर में सेव कर देता है।
6. Touchscreen
टच स्क्रीन एक ऐसा डिवाइस है केवल स्क्रीन पर उसको टच करने से ही वह दिशानिर्देश ले लेता है।
7. Microphone
माइक्रोफोन एक ऐसा डिवाइस है जो आपकी आवाज को रिकॉर्ड करता है और कंप्यूटर सिस्टम में रखता है आप माइक्रोफोन के सामने अपने आवाज को रिकॉर्ड करके अपने डाटा को कंप्यूटर सिस्टम में सेव कर सकते हो।
8. Track Ball
ट्रैकबॉल भी एक माउस की तरह होता है लेकिन फिक्स होता है इसके बॉल को घुमाया जाता है और अपने मूवमेंट को दिशा निर्देश दिया जाता है स्क्रीन पर। पहले की कंप्यूटर में ट्रैक बॉल का यूज़ होता था अब इसकी जगह ट्रैकपैड ने ले लिया है।
Output device की परीभाषा
आउटपुट डिवाइस उसे कहते है जो रिजल्ट और इंफॉर्मेशन को दिखाता है या डिस्प्ले करता है. जैसे आप आउटपुट को मॉनिटर पर देख सकते हो या फिर आप प्रिंटर की मदद से प्रिंट कर सकते हैं।
Output device के examples
मॉनिटर एंड प्रिंटर्स दोनों ही output के सबसे ज्यादा यूज करने वाले डिवाइस हैं।
1. Monitor
यह संसाधित जानकारी प्रदर्शित करने के लिए कंप्यूटर से जुड़ा सबसे आम आउटपुट डिवाइस है। यह एक टीवी जैसा दिखता है और इसे वीडीयू (विजुअल डिस्प्ले यूनिट) के नाम से भी जाना जाता है। स्क्रीन पर बड़ी संख्या में बहुत छोटे डॉट्स का उपयोग करके चित्र प्रदर्शित किए जाते हैं जिन्हें पिक्सेल कहा जाता है।
आजकल LCD मॉनिटर अपनी शार्प पिक्चर क्वालिटी के रूप में अधिक लोकप्रिय हैं। वे हल्के वजन वाले और फ्लैट स्क्रीन मॉनिटर हैं।
2. Printer
यह मॉनिटर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले परिणामों का प्रिंटेड आउटपुट देता है। प्रिंटेड आउटपुट को हार्ड कॉपी आउटपुट भी कहा जाता है।
3. Speaker
4. Plotter
Input device और Output device के बीच में अंतर (difference between input and output devices).
Input device कंप्यूटर को डेटा और डायरेक्शन देने के काम में आता है।
Output device का उपयोग computer पर result या जानकारी प्रदर्शित करने के लिए होता है।
इस आपने जाना कि Output & Input Device क्या हैं और हम इनका उपयोग (Use) किस तरह से करते हैं? ,मुझे उम्मीद हैं कि कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस की जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर इससे जुड़ी कोई भी सवाल है या सुझाव है तो पूछ सकते हैं और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करना ना भूले।
Tags: Input और Output device क्या है. Input device, Output device में क्या अंतर हैं.